§ֆ:
#WATCH | Delhi Water Minister Atishi brought to LNJP Hospital as her health deteriorates.
— ANI (@ANI) June 24, 2024
Atishi has been on an indefinite hunger strike for the last four days claiming that Haryana is not releasing Delhi's share of water. pic.twitter.com/Txv2IrKfZI
§֍:डॉक्टर ने क्या कहा?§ֆ:एलएनजेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेश ने आतिशी के स्वास्थ्य पर बयान देते हुए कहा कि यूरीन में कीटोन आया है, इसलिए उन्हें ICU में रखा गया है. हमने कल भी उनको कहा था कि अस्पताल में भर्ती हो जाइए लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. सुगर लेवल भी कम है. सारे ब्लड टेस्ट किए गए, जो नॉर्मल आए हैं, अभी वो ठीक हैं.
§֍:आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो§ֆ:
"Atishi's blood sugar level plummets to 36…," claims AAP leader Saurabh Bharadwaj
— ANI Digital (@ani_digital) June 24, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/fR8jjydUPo#SaurabhBhardwaj #Atishi #AAP pic.twitter.com/wCIRDRERkV
§ֆ:वीडियो के साथ AAP ने लिखा, ‘जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी. उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी. वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.’
AAP की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी LNJP के डॉक्टर्स ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी. लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था.
§֍:अस्पताल में भर्ती होने की सलाह§ֆ:बता दें कि आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वह मांग कर रही हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े. इस लंबे उपवास का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है जिससे सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई.
इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के चेक-अप के बाद मंच से घोषणा की थी कि उन्हें मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है क्योंकि उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है. उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है.
§दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार देर रात बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौजूदा वक्त में आतिशी को LNJP हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड भर्ती किया गया है. आतिशी, अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से पानी सत्याग्रह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. आम आदमी पार्टी ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिरकर 43 पर आ गया और सुबह 3 बजे तक गिरकर 36 पर पहुंच गया.

