ֆ:एक्स पर एक पोस्ट में, आदित्य ठाकरे ने कहा था, “देश ने हमारे संविधान को बदलने और लोकतंत्र को खत्म करने के बीजेपी के प्रयासों को खारिज कर दिया. चुनावों ने साबित कर दिया है कि हमारे देश में अहंकार का कोई स्थान नहीं है. अहंकार, तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी ताकतें और हमारे संविधान के बजाय अपनी खुद की पार्टी मैनुअल को लागू करने की चाह रखने वालों को देश खारिज कर देगा. दो बार के प्रचंड बहुमत से 240 तक की जीत स्पष्ट रूप से कुशासन और अहंकार की अस्वीकृति है.”§आदित्य ठाकरे ने ‘X’ पर टीडीपी और जेडीयू को मेंशन करते हुए कहा कि, एनडीए में बीजेपी के संभावित सहयोगियों के लिए मेरा एक विनम्र सुझाव है. स्पीकर का पद हासिल कीजिए. बीजेपी की चालों को अनुभव करते हुए, “मैं कह सकता हूं कि जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वे वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे. आपने पहले भी इसका अनुभव किया होगा.”

