֍:अडानी की गिरफ्तारी होनी चाहिए: लालू यादव§ֆ:इसी को लेकर लालू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी सही कह रहे हैं, अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. यह बयान लालू यादव ने अमेरिकी रिपोर्टों में अडानी समूह पर लगाए गए घूसखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर दिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव ने इस मामले को देश की साख से जुड़ा बताया. हालांकि इसी दौरान पत्रकारों द्वारा झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव परिणामों पर पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा, ‘मैं अडानी की गिरफ्तारी पर ध्यान केंद्रित रखना चाहता हूं, झारखंड में नई सरकार को लेकर मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं, क्योंकि हम पहले से सत्ता में हैं.’
§֍:बिहार में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस§ֆ:इस बीच, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य में अडानी समूह के ‘अनैतिक तरीके’ के खिलाफ शनिवार को एक विरोध मार्च निकालेगी. उन्होंने संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने और अडानी समूह के खिलाफ एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग भी की है.
§गौतम अडानी के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी राहुल गांधी के दिए बयान का समर्थन किया है. अमेरिकी रिपोर्टों में अडानी की कंपनी द्वारा घूस दिए जाने का आरोप लगने के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी की ‘तुरंत गिरफ्तारी’ की मांग की थी.

