֍:1. अदामा इंडिया किसानों के लिए किस तरीके से काम कर रही है ?§ֆ:कृषि क्षेत्र में अदामा कंपनी कई सालों से किसानों के बीच काम कर रही है। 2009 से कंपनी किसानों के बीच अपने उत्पादों के साथ मौजूद है। अदामा किसानों के लिए नई रिसर्च, टेक्नोलॉजी और नए उत्पाद लेकर आती रहती है। हमारा उद्देश्य है हम किसानों को नई तकनीक से अवगत कराएं ताकि वह हमारे उत्पादों का इस्तेमाल सही तरीके से कर पाएं। हर साल कंपनी किसानों के लिए तकनीक पर आधारित 5-6 नए उत्पाद लेकर आती है। इस साल भी हम 4-5 नए उत्पाद किसान भाईयों के लिए लेकर आएं हैं। साथ ही किसानों के बीच पहुंचने के लिए हमारे पास कई टीमें मौजूद हैं। अदामा की सेल्स टीम, प्रोडक्शन डेवलपमेंट टीम और मार्केटिंग टीम काफी मजबूत है। हमारी सभी टीम किसानों के लिए समय- समय पर ट्रायल लगाती हैं। इन ट्रायल के आधार पर किसानों को नए उत्पादों की जानकारी दी जाती है। गांव – जिलों में किसानों के लिए डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया जाता है। ताकि हमारी टीम के लोग किसानों को उत्पादों की सही जानकारी देने के साथ- साथ उन्हें जागरूक कर सकें।
§֍:2. अदामा इंडिया के कौन से उत्पाद किसानों के लिए बाजार में मौजद हैं?§ֆ:अदामा इंडिया के पास उत्पादों की एक बड़ी लिस्ट है। हमारे पास अलग- अलग रेंज में किसानों के लिए उत्पाद मौजूद है। खासतौर पर गन्ना, सेब, धान, पलसेस, आम, सोयाबीन जैसी फसलों के लिए कंपनी की लिस्ट में खास उत्पाद शामिल हैं। वहीं कंपनी के खास उत्पादों की बात करें तो, कस्टोडिया, ऐजिल, शाकेद, लेपिडॉज अदामा, तामार अदामा, ब्रॉज, शमीर सेमत कई अन्य उत्पाद शामिल है। अदामा के यह सभी उत्पादों का इस्तेमाल कई राज्यों के किसान कर रहे हैं। जिससे उन्हें काफी फायदा भी मिल रहा है। किसानों के बीच बढ़ती मांग को देखते हुए अदामा हर साल नए उत्पादों को बाजार में लेकर आता है। ताकि किसानों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूती दी जा सके।
§֍:3. ऑनलाइन उत्पाद खरीदने से पहले किसान इन बातों का रखें ख्याल?§ֆ:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आज किसानों के लिए कई तरह के उत्पाद मौजूद हैं. लेकिन आज ऑनलाइन की दुनिया में नकली उत्पादों की मांग बढ़ती ही जा रही है। किसान नकली और असली उत्पादों में कोई फर्क नहीं कर पाता है। इसलिए कंपनियों और सरकार को ऑनलाइन बाजार के लिए कुछ नियमों को लागू करना चाहिए। ताकि हमारे किसान भाई ठगी का शिकार ना बनें। किसानों के लिए यही सलाह रहेगी कि वह अगर ऑनलाइन उत्पादों को खरीददे भी हैं तो उनकी कोई भी गारंटी नहीं रहती। इसलिए किसानों को देखभाल कर ही उत्पादों को खरीदना चाहिए, कंपनी को कंपनी के टैग मार्क का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। साथ ही किसान उत्पाद खरीदतते वक्त दुकानदारों पर विशेष ध्यान दें। हमेशा किसान रजिस्टर डिस्ट्रीब्यूटर के पास से ही कंपनी के उत्पादों को खरीदें। क्योंकि ऑनलाइन में आज बड़ी धोखाधड़ी सामने आ रही है।
§֍:4. बजट 2025 को लेकर आपकी क्या परिडिक्शन है, कृषि क्षेत्र के लिए क्या जरुरी है ?§ֆ:बजट 2025 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सरकार को कृषि क्षेत्र के बारे में सोचना चाहिए। खासतौर पर पेस्टिसाइड के बारे में सोच- विचार करना चाहिए। फर्टिलाइजर की तरह पेस्टिसाइड को भी 5 प्रतिशत जीएसटी के अंदर लाना चाहिए। बजट में किसानों के लिए बेहतर गुणवत्ता के बीजों की बात होनी चाहिए। बीजों पर सब्सिडी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही शूगरकैन के अंदर किसानों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानों के लिए नई वैराइटी को लेकर आना चाहिए। इसके साथ ही आम के क्षेत्र में यूपी को एक नई पहचान मिले। यहां आम के लिए एक्सपोर्ट का एक हब बने। इस बार किसानों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं बाकि देखते हैं कृषि क्षेत्र को इस बार के बजट में क्या खास मिलता है।
§ֆ:§किसानों के लिए फसल सुरक्षा काफी अहम है। हर साल किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती फसल सुरक्षा को लेकर आती है। हालांकि बाजार में अपने उत्पादों को लेकर कई कंपनियां मौजूद है लेकिन फिर भी किसानों को सही उत्पादों की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसी कड़ी में फसल क्रांति की पत्रकार फिज़ा काज़मी ने बात की, जानी मानी कृषि समाधान प्रदाता कंपनी अदामा इंडिया के बिजनेस यूनिट हेड नॉर्थ डिविजन के नवाब सिंह पंवार से पेश है उनसे बातचीत के कुछ मुख्य अंश…………………

