ֆ:शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज ने उन्हें शादी और करियर में मदद का झांसा देकर अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ में काम देने का वादा किया। महिला का दावा है कि इसी बहाने एजाज ने उनके साथ जबरन संबंध बनाए। FIR के अनुसार, पहली घटना 4 अप्रैल 2025 को जोगेश्वरी (वेस्ट) स्थित एजाज के घर पर हुई, जबकि दूसरी बार 24 अप्रैल को एजाज पीड़िता के घर पहुंचे और फिर वही घटना दोहराई।§ֆ:पीड़िता ने आरोप लगाया कि एजाज ने एक सेलिब्रिटी और शो होस्ट की हैसियत से उसका शोषण किया। उन्होंने शादी, आर्थिक सहायता और फिल्मी करियर में आगे बढ़ाने का झूठा भरोसा दिलाकर कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए।इससे पहले डिंडोशी सेशंस कोर्ट एजाज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका है। कोर्ट ने यह टिप्पणी की थी कि शिकायतकर्ता भले ही बालिग है, लेकिन सहमति स्पष्ट और स्वेच्छा से दी गई प्रतीत नहीं होती।§ֆ:जांच एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि एजाज का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य—जैसे मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल डेटा, चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और वॉयस सैंपल—इकट्ठा करने के लिए पुलिस हिरासत जरूरी है। इसके अलावा, अगर उन्हें अग्रिम जमानत मिलती है तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। अब देखना होगा कि बॉम्बे हाई कोर्ट इस याचिका पर क्या फैसला सुनाता है। इस हाई-प्रोफाइल केस पर मनोरंजन इंडस्ट्री की भी पैनी नजर बनी हुई है।§टेलीविजन एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एक महिला एक्ट्रेस की शिकायत पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरफ्तारी की आशंका के बीच एजाज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करते हुए अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है।

