֍:सीएम ने की छापा मारने की मांग§ֆ:बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व भाजपा सांसद परवेश वर्मा पर महिलाओं को 1 हजार रुपये बांटने का आरोप लगाया था. उन्होंने ईडी, सीबीआई, दिल्ली पुलिस से छापा मारने की मांग भी की थी. आतिशी ने इस मामले पर कहा था कि परवेश वर्मा के घर करोड़ों रुपये कैश पड़े हुए हैं. §राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ही आप और भाजपा में रोष देखने मिल रहा है. गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर एक्शन लेते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कई आरोप लगा रहे हैं. इसी के चलते भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का घर घेरने का निर्णय लिया. जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लिय गया.

