֍:किन जिलों में हुई छापेमारी?§ֆ:दरअसल, यह तलाशी अभियान उन 10 जिलों में चलाया गया, जिनकी सीमाएं चार अन्य राज्यों और चंडीगढ़ से लगती हैं. पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर (मोहाली), पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा ये वो जिले हैं जिसमें छापेमारी की गई.§֍:वाहनों की जांच और जब्ती§ֆ:पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने 3 हजार 938 वाहनों की जांच की, जिनमें से 471 को यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते चालान किया गया. जबकि 11 वाहनों को जब्त कर लिया गया. पुलिस के ‘कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ (Cordon and Search Operation) के तहत शुक्रवार को राज्यभर में 86 एफआईआर दर्ज की गईं और 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस हफ्ते अब तक कुल 884 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है.§पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी और शराब की तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए शुक्रवार को राज्यभर में 687 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 111 लोगों को गिरफ्तार किया. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई में 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और 10 जिलों के 84 एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर वाहनों की सघन जांच की गई.

