֍:इन लोगों की रही उपस्थिति§ֆ:लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर रविंद्र खनेजा, मार्केटिंग मैनेजर राजीव रंजन कुमार, महाराष्ट्र के स्टेट हेड जुगल किशोर पांडे सहित कंपनी के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे. निर्माता की तरफ से उपस्थित अधिकारियों ने फसल क्रांति को जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रैक्टर नवीनतम भारत चार मानको के तहत बनाया गया है, जो कि कम बाइब्रेशन, कम आवाज के साथ डीजल का बेहतर माइलेज देता है और 60.5 हार्सपावर की श्रेणी में अधिक टार्क देता है. साथ ही मेंटेनेंस में यह ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों से कम रकम में सर्विस हो जाता है.§֍:ट्रैक्टर में क्या है खासियत?§ֆ:DI 6565 AV ट्रैक्टर कृषि और निर्माण दोनों कार्यों को सहजता से करने की ताकत रखता है. पॉवर स्टीयरिंग से परिपूर्ण यह ट्रैक्टर संचालन में अत्यधिक आरामदायक है. इसके द्वारा सुपर सिडर, हैपी सिडर, लेजर लेवलर, हार्वेस्टर कम्बाईन, हैवी ढुलाई, एमबी प्लाऊ इत्यादि आसानी से चलायें जा सकते हैं. §महाराष्ट्र के पुणे जिले में किसान एग्री प्रदर्शनी का आयोजन 11 से 15 दिसंबर के बीच हुआ. इस दौरान देश की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी एक्शन कन्सट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड ने अपने नए ट्रैक्टर DI 6565 AV TREM IV ट्रैक्टर को लॉन्च किया. 60.5 एचपी का यह ट्रैक्टर TREM IV इंजन के साथ लॉन्च किया गया. ACE का यह ट्रैक्टर 4 सिलिण्डर युक्त 4088 सीसी के दमदार इंजन के साथ उतारा गया.

