ֆ: उन्होंने बताया की ऐस हार्वेस्टर को खरीदने के लिए किसानों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को लाभान्वित करना है। इसके बाद ऐस के सीओओ अशोक अनंथरमण ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ भागीदारी करके हम किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य कर रहे हैं। कोसीकलां को हम हार्वेस्टर का क्षेत्र बनाना चाहते हैं। ऐस हार्वेस्टर को खरीदने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से दी जा रही फाइनेंस सुविधा से किसानों को लाभ मिल रहा है।
§ֆ:उन्होंने बताया कि यह हार्वेस्टर कृषि मंत्रलाय द्वारा मान्यता प्राप्त है.इसी के साथ इन पर सब्सिडी और फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। इस मशीन के माध्यम से किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। इसके बाद स्टेट बैंक के अन्य अधिकारीयों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसानों को संबोधित किया साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुना। इसके बाद हार्वेस्टर खरीदने वाले किसानों को हार्वेस्टर की चाबी और ऋण संवेदना पत्र दिया गया। यह पहला मौका था जब ऐस ने एक ही दिन में 5 हार्वेस्टर अपने ग्राहकों को डिलीवर किए हो। इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल हुए।
§۩:Uploads/NewsImages/21-03-2024/dOyUgg1cDnFxVfjrnNsO.jpg|§कृषि मशीनरी क्षेत्र में जाने-माने ब्रांड ऐस (ACE) की एग्री डिविजन किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐस की एग्री डिविजन किसानों को ट्रैक्टर के साथ-साथ अन्य कृषि यन्त्र भी उपलब्ध कराती है। इसमें ख़ासकर हार्वेस्टर की बात करें उच्च गुणवत्ता वाले कई मॉडल यह कंपनी किसानों को उपलब्ध करा रही है। हाल ही में कंपनी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कोसीकलां में अपने ग्राहकों के लिए ऐस हार्वेस्टर मेगा डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया-ऐस एमओयू योजना के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत ऐस एग्री डिवीज़न के सीओओ अशोक अनंथरमण, मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के उप महाप्रबंधक राजीव रत्न श्रीवास्तव ने दीप प्रवज्जलन के साथ की। राजीव रत्न श्रीवास्तव ने किसानों और वितरकों को संबोधित करते हुए ऐस और एसबीआई के एमओयू के बारे में जानकारी दी।

