֍:AAP नेताओं का प्रदर्शन
§ֆ:शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता दिल्ली के अत्यधिक सुरक्षित लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं.
आप नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोग बीजेपी से खफा हैं. दिल्ली और पूरा देश गुस्से में है और बीजेपी के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहा है.
§֍:AAP के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं§ֆ:वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि आप कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई है. दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमीश्नर देवेश कुमार महला ने बताया कि आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाबलों की पुख्ता तैनाती की गई है. मार्च या तैनाती की अनुमति नहीं दी गई है.हालांकि, कोई रूट डाइवर्ट नहीं किया गया है.
§֍:’आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ लीगल एक्शन होगा’§ֆ:दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक पर जमा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पांच मिनट के भीतर वहां से चले जाने को कहा है. पुलिस ने ऐलान किया है कि अगर आप यहां से नहीं जाते हैं तो आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.
§दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सियासत गरमा गई है. केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में हैं. उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हैं. वहीं, बीजेपी भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

