֍:1 साल के बच्चे के साथ स्टेशन पर ड्यूटी कर रही रीना§ֆ:सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसमें मां के रूप में एक योद्धा को दिखाया गया है, जिसमें वह अपने छोटे बच्चे को छाती से बांधकर हाथ में लठ लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी कर रही है. यह तस्वीर शनिवार के दौरान पोस्ट किया गया जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई और 18 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए. अब बच्चा लिए साहसी मां बच्चे के साथ ड्यूटी निभा रही है और यात्रियों की सुरक्षा कर रही है.§֍:सोशल मीडिया पर हुई तारीफ§ֆ:इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब रिपोस्ट किया गया. ऐसे में यूजर्स ने तस्वीर को खूब नवाजा और तारीफ के पुल बांध दिए. ऐसे में एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा, मां तो मां होती है, इसे हराना किसी के बस की बात नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं. किस्मत वालों के सिर पर मां का साया होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज मुझे मेरी मां बहुत याद आ रही है.§नई दिल्ली रेलवे स्टेश पर ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर ली हैं. लगातार सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस कांस्टेबल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बच्चे को छाती से बांध कर ड्यूटी करती नजर आ रही हैं.

