ֆ:
रियासी हमले में शामिल जिंदा आतंकी को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने गुज्जर बकरवाल दंपति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. दरअसल, पुलिस को शक था कि इनलोगों ने बस पर हमले से पहले आतंकियों की मदद की थी.
§जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बीते 9 जून को आतंकवादियों ने पौनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिवखोरी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन को लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर गोलीबारी कर दी थी.

