֍:किसने खरीदा इतना महंगा कुत्ता?§ֆ:बेंगलुरु में रहने वाले एस. सतीश को कुत्तों से बेहद प्यार है. उनके पास पहले से ही 150 से ज्यादा नस्लों के कुत्ते मौजूद हैं. वुल्फडॉग का नाम कैडाबोम ओकामी है, जिसे सतीश ने 5.7 मिलियन डॉलर की कीमत से खरीदा है. बता दें कि अमेरिका में जन्मा ओकामी सिर्फ आठ महीने का है. इसका वजन 5 किलोग्राम से ज्यादा है. खुराक की बात करें तो ये प्रतिदिन 3 किलोग्राम मांस खाता है. सतीश ने बताया कि वह इन कुत्तों को प्रदर्शित कर पैसा कमाते हैं. वह 30 मिनट के प्रदर्शन में लगभग 2,41,818 रुपये और पांच मिनट में लगभग 10,10,456 रुपये तक कमा लेते हैं. §֍:कई महंगे कुत्ते भी हैं मौजूद§ֆ:सतीश के पास एक दुर्लभ चाउ चाउ प्रजाति का कुत्ता भी है, जिसे उन्होंने 28 करोड़ रुपये की कीमत के साथ पिछले साल खरीदा था. सभी कुत्तों के रहने के लिए उनके पास 1 एकड़ का खेत है, जिसमें कराब 6 लोग कार्य करते हैं.§भारत में कई लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है. वहीं, कई लोग डॉग फॉर्म जैसे कई बिजनेस भी शुरु करते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति में डॉग को लेकर इतना क्रेज बढ़ गया कि उसने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता ही खरीद लिया. बता दें कि यह कुत्ता 50 करोड़ रुपये का है, जिसकी ब्रीड का नाम वुल्फडॉग है. यह अनोखा कुत्ता भेड़िया और कॉकेशियन शेफर्ड नस्ल के कुत्तों का एक मिश्रण है जो अपनी तरह का पहला कुत्ता है. यह दुनिया के सबसे महंगे कुत्तों में से एक माना जाता है.

