֍:क्या है HMPV वायरस?§ֆ:ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस या HMPV वायरस भी कोविड-19 की ही तरह रेस्पिरेट्री वायरस है जो हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के उत्तरी प्रांत में इस वायरस से 14 साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं.इस रिपोर्ट में कहा गया है कि HMPV इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोरोना वायरस जैसे दूसरे वायरस के साथ मिलकर तेजी से फैल सकता है. §֍:ये हैं लक्षण§ֆ:• US सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक-
• खांसी और बहती हुई नाक HMPV के लक्षण हो सकते हैं.
• गले में खराश या फिर गले में जलन होना भी इसके लक्षणों में से एक है.
• इसके साथ कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई भी हो सकती है.
• अगर HMPV ज्यादा फैल जाए तो ये लक्षण ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या फिर अस्थमा जैसे लक्षण भी दिखाने लगता है.
§֍:ऐसे करें रोकथाम§ֆ:• अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें.
• चाहें तो सैनेटाइजर से भी हाथ साफ कर सकते हैं
• सर्दी-जुकाम वाले लोगों से दूरी बनाए रखें
• जिन सतहों बहुत लोग छू रहे हैं, उन्हें सीधे छूने से बचें
• घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें
§कुछ सालों पहले भारत में चीन से एक वायरस आया था, जिसके बाद देशभर में महामारी फैल गई थी. ऐसे में अब एक और वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है. इसके कई मरीज भी भारत में हो चुके हैं. इसे देखते हुए आज आपको बताएंगे इस बायरस के लक्षण और कैसे इसकी रोकथाम कर सकते हैं.

