֍:मौसम विभाग ने दी ये जानकारी§ֆ:मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है. खासकर 7-8 जनवरी को शीत दिवस और बीषण शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. इसी के साथ 6-9 जनवरी के बी. राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा, जो रात और सुबह के समय अधिक रहेगा. उत्तर प्रदेश के शहरों में ठंड का असर अधिक रहने वाला है. इनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और मेरठ शामिल हैं.§भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD ने उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में 7-8 जनवरी के दौरान शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. जानकारी के अनुसार 6-9 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने मिल सकता है. इसे लेकर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वाहनों को संभालकर चलाने को कहा है.

