֍:अभी तक 7 मरीज मिले§ֆ:देश में अब तक HMPV वायरस के 7 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. नागपुर से पहले कर्नाटक तमिलनाडु और गुजरात में सोमवार को पांच शिशुओं में एचएमपीवी की पुष्टि हुई है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये वायरस वैश्विक स्तर पर श्वसन संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है. चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींच रही हैं.§चीन से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV के मामले बढ़ते जा रहे हैं. नागपुर में 3 जनवरी को एचएमपीवी संक्रमण के दो मरीज मिले हैं. इनमें एक 7 साल का बच्चा और एक 14 साल की बच्ची शामिल हैं. दोनों बच्चों में खांसी और बुखार की समस्या थी, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई,

