֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्यों को बाधाओं को दूर करके और उपलब्ध संसाधनों को जुटाकर अपने वृक्षारोपण लक्ष्यों को हासिल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए. एनएमईओ-ओपी के तहत पर्याप्त फंड के साथ, राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास, किसान समर्थन और वृक्षारोपण विस्तार के लिए संसाधन उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.§֍:किसानों को लेकर कही ये बात§ֆ:उन्होंने आगे कहा कि राज्यों को किसानों की भागीदारी को भी बढ़ाना चाहिए, गलत सूचना जैसी चुनौतियों से निपटना चाहिए और किसानों की संतुष्टि और निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहायता के वितरण में तेजी लानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मिशन के लक्ष्यों को साकार करने में केंद्र और राज्य सरकारों, कार्यान्वयन एजेंसियों और किसानों के बीच एक मजबूत साझेदारी महत्वपूर्ण होगी.§केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे ऑयल पाम मिशन के तहत अपने प्रयासों को तेज करें. जिससे देश में तिलहन मिशन को बढ़ावा मिले. ऑयल पाम मिशन का पूरा नाम नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयल पाम (NMEO-OP) है. पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरु किए गए मिशन का लक्ष्य 2025-26 तक 6.5 हेक्टेयर क्षेत्र को पाम के बागवानों के अंतर्गत लाना है. पूर्वोत्तर क्षेत्र और अन्य तेल पाम उगाने वाले राज्यों की कृषि-जलवायु क्षमता का लाभ उठाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

