֍:महापंचायत पर बोले राकेश टिकैत §ֆ:दरअसल, फतेहाबाद के टोहाना में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता पहुंचे और किसान आंदोलन को लेकर मंथन किया गया. इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगेंद्र सिंह उगराहा, हरियाणा के किसान नेता जोगिंदर नैन सहित कई किसान नेता शामिल हुए.
इस महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया और कहा कि इस बार जब किसान आंदोलन होगा तो किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे. लेकिन दिल्ली को अंदर से घेरने की बजाय केएमपी को घेरा जाएगा. ताकि दिल्ली चारों ओर से जाम हो सके. फिलहाल आंदोलन का समय निर्धारित नहीं किया गया है. किसानों की पंचायत जारी रहेगी और जब भी किसान आंदोलन होगा तो किसानों को सूचना मिल जाएगी.
§֍:§ֆ:§हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. इसमें पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने से भारत सरकार को फायदा हो रहा है. इससे पंजाब सरकार को नुकसान हो रहा है और सड़के बंद होने से सिख समुदाय परेशान है. उन्होंने कहा कि इसलिए केंद्र सरकार नहीं चाहती कि खनौरी बॉर्डर का धरना अभी खत्म होना चाहिए.

