֍:खाई में गिरी बस,4 की मौत §ֆ:यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, बस ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया, “सोमवार को तड़के पहाड़ी जिले में पुल्लुपारा के पास एक सरकारी बस के खाई में गिर जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.” उन्होंने बताया कि बस 34 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद अलप्पुझा जिले के मावेलिकरा लौट रही थी, तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ.
§֍:मृतकों को भेजा गया हॉस्पिटल §ֆ:उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को तुरंत तैनात किया गया.§केरल के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां KSRTC की एक बस के साथ बड़ा हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई. जिसमें 4 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य घायल बताएं जा रहें हैं. हादसे का शिकार हुई बस में 34 लोग और 3 कर्मचारी सवार थे. सभी यात्री मवेलिक्कारा इलाके के रहने वाले बताएं जा रहें हैं.KSRTC की बस तमिलनाडु के तंजावुर में टूर लेकर मवेलिकरा= लौट रही थी.

