֍:डॉक्टरों ने लगाई बोलने पर रोक§ֆ:’अमर उजाला’ की खबर के अनुसार डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें बोलने से रोक दिया था. सोमवार को प्रशांत किशोर के साथ कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तितरबितर कर दिया. इसी दौरान उन्हें एम्स ले जाने की बात कही गई. लेकिन उन्हें कहां ले जाया गया इसकी कोई जानकारी नहीं है.§֍:पटना डीएम ने दी जानकारी§ֆ:पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर एंव कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था. प्रशासन ने वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया था. प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना देने के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी नहीं जाने के कारण सोमवार सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ़्तार किया गया. सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है.§बिहार में लोकसेवा आयोग परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे. आमरण अनशन पर से उठाने के दौरान अड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने उनपर थप्पड़ चला दिया. जिसके बाद उनके समर्थकों ने पुलिस को धमकी दी और कहा हाथ मत चलाइए, बड़ा बवाल हो जाएगा. उनकी गिरफ्तारी के दौरान हाथ चलाने वाला वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि अनशन के समय उनकी तबियत खराब थी और उन्हें एम्स ले जाने की बात थी.

