֍:दिल्ली मे बारिश§ֆ:पिछले दो दिनों से राजधानी में भयंकर कोहरा देखने मिल रहा था, जिससे काफी ज्यादा यातायात प्रभावित रहा. लेकिन आज 6 जनवरी को सुबह हल्की बारिश के बाद सूरज की रोशनी देखने को मिली है. मौसम साफ हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज की बारिश के बाद कल से एक बार फिर कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा. आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.§֍:हिमाचल में बरिश§ֆ:मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है. वहीं, मंडी, शिमला, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कैमूर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.§֍:पहाड़ों में बर्फबारी§ֆ:कश्मीर में लगातार बर्फबारी होने के बाद एक बार फिर शुरु हो गई है. कल बडगाम में बर्फबारी हुई. कुलगाम में, बांदीपोरा में और गुलमर्ग के इलाके सफेद चादर से ढक गए और आज भी बर्फबारी के आसार हैं. कश्मीर के अलावा उत्तराखंड का हाल भी कुछ ऐसा ही है. §֍:यूपी में अलर्ट§ֆ:उत्तर प्रदेश में मौसम काफी ठंडा है. राज्य राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग ने आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल यानी मंगलवार से यहां सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.§देशभर में मौसम की अलग चाल-ढाल है. एक तरफ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है. वही, दूसरी तरफ दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने मिल रही है. सुबह और शाम के समय शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छीट रही है. आज दिल्ली में तड़के सुबह कोहरा देकने मिला. वहीं, थोड़ी देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

