֍:मौके पर पहुंची दमकल टीम§ֆ:पुलिस को इस हादसे की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर दमकल की टीम के साथ पहुंचे. इस दौरान कई अधिकारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया. अभी तक क्रैश का कारण पता नहीं लग पाया है. केएबीसी के वीडियो फुटेज में एक बड़ी इमारत के ऊपर से सफेद धुआं निकलते हुए दिख रहा है.§֍:इससे पहले साउथ कोरिया में हुआ था हादसा§ֆ:इस प्लेन क्रैश से पहले साउथ कोरिया में एयरपोर्ट पर बीते रविवार को एक यात्री विमान रनवे से फिसल गया था. इस दौरान कंक्रीट की दीवार से विमान टकरा गया. इससे विमान उसमें आग लग गई. इस हादसे में विमान में सवार 181 लोगों में से दो को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई थी.§कई दिनों से प्लेन क्रैश की काफी खबरे सामने आ रही हैं. साउथ कोरिया और कनाडा के बाद अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक प्लेन क्रैश हो गया. एक छोटा प्लेन उड़ान के दौरान एक इमारत की छत से टकरा गया. इसके बाद प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए. अभी पुलिस रेस्क्यू मिशन में जुटी है. फुलर्टन पुलिस की प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स की मानें तो यह घटना गुरुवार दोपहर की है.

