֍:नए टैक्स से एक्सपोर्ट प्रभावित§ֆ:अमेरिका ने पिछले साल भारत के सी-फूड पर नए टैक्स लागू कर दिए. ऐसे में एक्सपोर्ट कई जगाहों तक नहीं हो पाया. अमेरिका का आरोप है कि भारत से उसके यहां प्रोड्यूस डंप की जा रही है. वहां के कॉमर्स डिपार्टमेंट द्वारा इन आरोपों की जांच और सी-फूड इंपोर्ट पर 5.77 प्रतिशत की दर से काउंटरवेलिंग ड्यूटी (सीवीडी) लगाने से इंडियन सी-फूड सेक्ट्र के लिए और मुश्किलें खड़ी हो सकती है. §֍:झींगा निर्यात पर बैन§ֆ:एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक के.एन. सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राघवन ने कहा कि भारतीय मछुआरों मछली पकड़ने के लिए जिन जहाजों और मछली पकड़ने के जालों का इस्तेफमाल कर रहे हैं, उनमें टर्टल एक्सट्रूडर डिवाइस लगाने का कार्यक्रम शुरु नहीं हुआ है. इसलिए भारत से अमेरिका समुद्री झींगे के निर्यात पर बैन लगा हुआ है.§भारत में सी-फूड इंडस्ट्री का एक्सपोर्ट 17 प्रतिशत तक घट गया है. ऐसे में कई चुनौतियां सामने आ रही हैं. 2024 में भारत को सी-फूड एक्स पोर्ट के मामले में अमेरिका से काफी सारी दिक्क तों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते देश के कुल शिपमेंट पर भी असर देखने को मिला. वहीं, एक्ससपोर्ट में 17 प्रतिशत की कमी देखी गई. वहीं, अमेरिका में सी-फूड की सप्लावई के लिए इक्वाडोर भी अपनी पैंठ बनाने में लगा हुआ है.

