֍:दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आने वाले दिनों में राज्य का तापमान गिर सकता है. साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है.§֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश§֍:§ֆ:पहाड़ी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई. वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है. §देशभर में ठंड ने कोहराम मचा दिया है. कहीं बारी बर्फबारी देखी जा रही है तो कहीं बारिश के साथ शीतलहर और कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसे में कई जगाहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते भी दिखे. हिमाचल और कश्मीर में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा लुढ़का हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार के सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है. इस के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

