֍:केजरीवाल सरकार पर पीएम मोदी का हमला §ֆ:इसके बाद पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि जब मैं कुछ बच्चों से मिला, तो मैंने देखा कि उनके सपने स्वाभिमान अपार्टमेंट की ऊंचाइयों से भी ऊंचे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी इशारों ही इशारों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश भलीभांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया, लेकिन बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले, यही सपना था।
§֍:दिल्ली को आपदा ने घेर लिया- पीएम मोदी§ֆ:पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी आप-दा से घिरी है। अन्ना हजारे को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला। ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन ये लोग आप-दा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं विशेष रूप से उन साथियों को, उन माताओं, बहनों को बधाई देता हूं, जिनकी एक तरह से नई जिंदगी शुरू हो रही है। झुग्गी की जगह पक्का घर, अपना घर। ये नई शुरुआत ही तो है। जिनको ये घर मिले हैं, ये उनके स्वाभिमान का घर है, ये आत्मसम्मान का घर है, ये नई आशाओं और नए सपनों का घर है। मैं आप सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने यहां आया हूं।’
§PM Modi Jabs Arvind Kejriwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर को दिल्ली विश्वविद्यालय के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी और दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने खासतौर पर जेलर वाला बाग में बनी झुग्गियों में रह रहे परिवारों को फ्लैट की चाबी सौंपी। यहां 1675 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स को स्वाभिमान अपार्टमेंट नाम दिया गया है।

