֍:गरीबों को मिलेगा फ्लैट§ֆ:पीएम मोदी अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झ्ग्ग-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को नवनिर्मित फ्लैट की चाबियां सौपेंगे. इसमें केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक फ्लैट के निर्माण में लगे 25 लाख रुपये में से पात्र लाभार्थियों को कुल राशि का सात फीसदी से भी कम भुगतान करना होगा.§֍:तीन शैक्षिणक परियोजनाओं का शिलान्यास§ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखेंगे. इसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पीएम मोदी पूर्वी दिल्ली और द्वारका में एक-एक शैक्षणिक ब्लॉक का भी शिलान्यास करेंगे.§֍:30 फुट रोड से गुजरेगा पीएम का काफिला§ֆ:पीएम नरेंद्र मोदी की रैली शुक्रवार को अशोक विहार में होगी. इसके बाद पीएम का काफिला 30 फुट रोड से गुजरेगा. इस रोड के दोनों तरफ आवासीय कॉलोनी हैं. दिल्ली पुलिस ने भीड़ संभालने और सुरक्षा के लिए रैली के दौरान घर की छतों पर आने और खिड़की खोलने पर रोक लगा दी है. §֍:गांव के परिवारों का हुआ पुलिस वेरीफिकेशन§ֆ:सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी पहेल मेट्रो से जाएंगे. इसके बाद वह मॉडल टाउन से सड़क मार्ग से जाएंगे. इस दौरान पीएम का काफिला एक गांव से होकर भी गुजरेगा. इस गांल में 3 से 4 किलोमीटर तक का संकरा रोड है. साथ ही घनी आबादी वाली जगह है. ऐसे में गांव के करीब 2.5 हजार परिवारों का पुलिस वेरिफिकेशन भी करया गया है. §दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं. इसके लिए सभी पार्टियां अपने पूरे जोर से तैयारियां कर रहीं हैं. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र, सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय वास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई की एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है. पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनओं की नींव भी रखेंगे.

