֍:जानें आज का मौमस अपडेट§ֆ:मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार सुबह कई जगाहों पर णध्यम कोहरे के साथ स्मॉग भी देखने मिलेगा. वहीं, राज्य में घना कोहरा रहेगा. अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा. 4 और 5 जनवरी को भी मध्यम कोहरा रहेगा. अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा. आज 13-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. §ֆ:दिल्ली हवाई अड्डा IGI में बहुत घना कोहरा देखने मिल रहा है, जहां दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है. सभी रनवे कैट III ऑपरेशन में हैं। §֍:स्काईमेट ने की भविष्यवाणी§ֆ:स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में अगले 6-7 दिनों तक शीतलहर के साथ 16 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहेगा. न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहेगा. पिछले साल की बात करें तो दिल्ली में 3.3 तक तापमान गिर गया था.§ֆ:
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) January 2, 2025§दिल्ली-एनसीआर में नए साल के साथ ही ठंड ने तेजी कर दी. अब साल के तीसरे दिन दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में भयंकर कोहरा देखने मिल रहा है. सुबह से रात तक केवल कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है. सड़कों पर विजिबिलिटी भी घटकर 100 से कम हो गई है. साथ ही वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली में 346 एक्यूआई पहुंच गया है, जो कि पिछले दिन से भी खराब है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहने वाली है. वहीं, 6 जनवरी के बाद दिन में सर्दी का और प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है.

