֍:
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
§ֆ:साल की शुरुआत होते ही 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर पर कीमतों में गिरावट हुई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी किए गए दामों के अनुसार अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपये का हो गया है. इससे पहले ये 1818.50 रुपये का था. §֍:मुबंई-कोलकाता में ये हुईं कीमतें§ֆ:दूसरे राज्यों की बात करें तो कोलकाता में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1927 रुपये से 1911 रुपये हो गई है. वहीं, मुंबई में दिसंबर में 1771 रुपये में मिलने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम घटकर 1756 रुपये का रह गया है. चेन्नई में 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये का कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा.§नए साल के साथ ही एलपीजी ग्राहकों के लिए खुशखबरी आई है. 1 जनवरी से ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है. अब सिलेंडर के दाम 14-16 रुपये तक कम किए गए हैं. ये कटौती कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में की है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 किलोग्राम वाले) की कीमतें नए साल की शुरुआत में भी स्थिर बनी हुई हैं.

