֍:10 लाख टन चावल खरीदेगा इंडोनेशिया§ֆ:केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को इंडोनेशिया की मांग अनुसार 10 लाख टन सफेद चावल की निर्यात को मंजूरी दे दी है. इस दौरान आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात के जरिए इंडोनेशिया को 10 लाख टन गैर बासमती सफेद चावल निर्यात किया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडोनेशिया सरकार की एजेंसी बुलोग की ओर से भारत की अधिसूचित एजेंसी एनसीईएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.§֍:निर्यात बैन से बढ़ी कीमतें§ֆ:भारत चावल के मामले में सबसे बड़ी निर्यातक और वैश्विक आपूर्ति में सर्वाधिक 40 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन वैश्वुन में 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, नवंबर में वैश्विक बाजार में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. §ग्लोबल मार्केट में कई सालों से भारतीय चावलों की मांग बनी रहती है. अब चावल निर्यात के लिए विदेशी बाजारों से डिमांड बढ़ रही है. बांग्लादेश में चावल की जरूरत को पूरा करने के लिए भारत को 10 लाख टन चावल भेजने की मंजूरी मिल गई है. केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 में चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जिस कारण चावल ग्लोबल मार्केट में नहीं जा रहा था. जिसके बाद अक्टूबर 2024 में केंद्र ने विदेशी खरीदारों की मांगों की पूर्ती करने को मंजूरी दे दी है. इस कारण एमईपी भी हटा दिया गया.

