֍:सारी अटेंशन ले गया काफ्तान स्टाइल गाऊन§ֆ:नीता अंबानी का न्यू ईयर लुक वाकई एक ट्रेंड सेटर रहा। उन्होंने अपनी ड्रेस के लिए रिच डार्क गोल्डन शेड पिक किया, जो एकदम पार्टी परफेक्ट था। ये गाऊन नॉर्मल गाऊन से काफी अलग है। ये एक काफ्तान स्टाइल गाऊन है, जो स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। ये गाऊन शानदार मूसलीन फैब्रिक से बना हुआ है, जिसमें बहुत सुंदर डेलिकेट प्लीट्स डिजाइन की गई हैं। इसकी नेकलाइन पर नेट फैब्रिक और क्रिस्टल्स का वर्क किया गया है, जो इसे और रॉयल लुक दे रहा है। लंबी फ्लोई काफ्तान स्टाइल स्लीव्स और जमीन पर लहराता गाऊन वाकई नीता के लुक को शो स्टॉपर बना रहा था।
§֍:इतनी है नीता अंबानी के स्टनिंग गाऊन की कीमत§ֆ:अगर आपको भी नीता अंबानी का ये ग्लैम अंदाज काफी पसंद आया है तो यकीनन आप इस स्टनिंग गोल्डन गाऊन की कीमत तो जानना ही चाहती होंगी। तो आपको बता दें कि नीता के इस काफ्तान स्टाइल गाऊन की कीमत पूरे 1,797 डॉलर है, यानी लगभग 1.54 लाख रुपए। ये ब्यूटीफुल गाऊन लेबल ऑस्कर दे ला रेंता ने डिजाइन किया है।
§रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी अक्सर अपने फैशन और ब्यूटी को ले कर सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं। 60 की उम्र में भी उनकी कमाल की फैशन सेंस आजकल की जेनरेशन को पूरी टक्कर देती है। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया, जहां सारी की सारी अटेंशन उनका ग्लैम लुक ही ले गया। इस बार नीता अंबानी का अंदाज हर बार से बेहद अलग रहा। उन्होंने इस खास मौके के लिए स्टनिंग गोल्डन काफ्तान गाऊन वियर किया, जो अपने आप में ही एक फैशन स्टेटमेंट पीस था। तो चलिए उनके लुक को डिकोड करते हैं और साथ ही आपको इस स्टनिंग काफ्तान की चौंकाने वाली कीमत भी बताते हैं।

