֍:जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह की धुंध के कारण विजिबिलिटी थोड़ी कम रह सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी शहर के लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. §֍:कश्मीर में बर्फबारी §ֆ:कश्मीर में दिसंबर की शुरुआत से ही तेज बर्फबारी देखी जा रही थी. अब कश्मीर में बर्फबारी का स्तर बढ़ गया है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विक्षोभ का लगातार प्रभाव पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक से दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा.§नए साल की शुरुआत के साथ देश में ठंड बढ़ गई है. इसी के चलते कई राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं.

