֍:दिल्ली में गिरा तापमान§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में पिछले सप्ताह सर्दी बढ़ गई. जिसके बाद से आसपास के इलाकों में कोहरे के साथ हल्का पाला भी देखा गया. ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. §֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने कोहराम मचा दिया है. हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखी गई है. इससे लोगों को खासा परेशानी भी हो रही है, लेकिन पर्यटकों का आवागमन भी बढ़ गया है. नया साल आने में अब केवल 2 दिन बाकी हैं और सैलानी पहाड़ी राज्यों में घूमने के लिए तैयार हैं.§देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी ज्यादा बढ़ गई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब, में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

