֍:यात्रियों को नहीं मिलेगा रिफंड §֍:§ֆ:लखनऊ -दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने पर अब यात्रियों को रिफंड नहीं मिलेगा. रेलवे ने इस सुविधा को खत्म कर दिया है. पहले ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर 100 रुपये प्रति यात्री और 2 घंटे से अधिक लेट होने पर 250 रुपये रिफंड मिलता था. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है लेकिन अब रेलवे ने इस सुविधा को बंद कर दिया है. इसके बजाय, रेलवे ने यात्रियों के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है.
§֍:यात्रियों को मिलेगी बीमा राशि §ֆ:इस पॉलिसी के तहत, यात्रियों को बीमा राशि में वृद्धि की जाएगी. यदि यात्री की मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलेगी. आईसीआरटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा के मुताबिक़ लेट का पॉइंट हटाकर अब बीमा राशि बढ़ा दी गई है. बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन है, जिसमें यात्रियों को हवाई जहाज की तरह सुविधाएं दी जाती हैं. इस ट्रेन को देश की सर्वाधिक सुविधा युक्त ट्रेनों में शुमार किया जाता है.§सर्दियों में कोहरे के चलते ट्रेनों का लेट होना एक आम बात सी हो जाती है. रेलवे अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाया है. अब तेजस एक्सप्रेस के लिए एक फैसला लिया गया है. ये ट्रेन लेट होने पर अपने यात्रियों को पैसे दिया करती थी लेकिन अब इस सुविधा को बंद किया जा रहा है.

