֍:तेज हुई BPSC का मामला §ֆ:तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को केवल भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं, ये लोग छात्रों को पीटते हैं. राजद नेता ने कहा कि सीएम होश में नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि सीएम है ही नहीं बिहार में. हम छात्रों के लिए लड़ेंगे. उन्होंने परीक्षा वापस लेने की मांग की. साथ ही कहा कि बीजेपी में कोई पढ़ा लिखा नहीं है. बीजेपी के लोग फर्जी डिग्री वाले लोग हैं.
§֍:तेजस्वी यादव की CM को चिट्ठी§ֆ:हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में हुए कदाचार और अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए. तेजस्वी ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी को देखते हुए पूरी परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम की मांग की है.§बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परिक्षार्थियों के विरोध प्रदर्शन पर राज्य सरकार के रवैये को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है. हमने सीएम को कई चिट्ठी लिखी है, लेकिन कोई जवाब नहीं आता है. सीएम न जनता को जवाब देते हैं और न हमें जवाब देते हैं.

