• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

कृषि विज्ञान केंद्र हापुड़ में आयोजित हुई ड्रोन प्रदर्शनी, जानें क्या रहा खास?

Fiza by Fiza
December 28, 2024
in कृषि समाचार
0
कृषि विज्ञान केंद्र हापुड़ में आयोजित हुई ड्रोन प्रदर्शनी, जानें क्या रहा खास?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:केंद्र प्रभारी ने दी जानकारी§ֆ:केन्द्र के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि ड्रोन का सजीव प्रदर्शन करने का प्राथमिक उद्देश्य कठिन परिश्रम को कम करने, उत्पादकता बढ़ाने, मिट्टी के स्वास्थ्य का प्रबंधन करने, फसल के कीटों और बीमारियों की पहचान करने तथा पोषण संबन्धी कमियों का पता लगाने, फसल की उपज का अनुमान लगाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों में एग्री-ड्रोन के उपयोग को प्रदर्शित करना था. §֍:इन वैज्ञानिकों की रही भागीदारी§ֆ:कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. पी.के. मडके ने किसानों से फसलों के स्वास्थ्य की सटीक निगरानी करने और अपने खेतों पर संसाधनों के आवंटन को अधिकतम करने के लिए ड्रोन का उपयोग करने का आग्रह किया. गृह वैज्ञानिक डॉ. विनिता सिंह ने बताया कि ड्रोन से सटीक खेती को सक्षम करके, श्रम लागत को कम करके और फसल की पैदावार बढ़ाकर कृषि को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. मृदा विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि कृषि ड्रोन खेती के आधुनिक उपकरणों में से एक है, जिसके इस्तेमाल से किसानों को काफी मदद मिल सकती है. ड्रोन से बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ मिनटों में कीटनाशक, खाद या दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है. इससे न सिर्फ लागत में कमी आएगी, बल्कि समय की बचत भी होगी. पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्यागी ने बताया कि एक एकड़ में यूरिया का छिड़काव करने में एक व्यक्ति को एक से दो दिन लग जाता है. श्रमिक खर्च अधिक आता है. साथ ही छिड़काव के दौरान कीट के काटने जैसी समस्या आती है. ड्रोन के इस्तेमाल से किसानों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी। किसान ड्रोन के इस्तेमाल से एक एकड़ फसल में खाद अन्य कीटनाशकों का छिड़काव तीस मिनट में कर सकेंगे. कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. सजीव प्रदर्शन में हापुड के 28 कृषकों ने भाग लिया.§किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र तेजी से कार्य कर रहे हैं. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के हापुड़ में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 27 दिसंबर शुक्रवार को ड्रोन प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस दौरान जिला कृषि अधिकारी, हापुड ने बताया कि ड्रोन एक ऐसी ही तकनीक है, जिसमें कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता है. इस तकनीक से ज़रूरत के अनुसार फसल उर्वरकों की सटीक मात्रा एवं सही प्रयोग के बारे में जानकारी मिलती है. इससे सीधे सामग्री के उपयोग की दक्षता में वृद्धि होती है एवं किसान भी सुरक्षित रहते हैं, साथ ही खेती की कुल लागत भी कम होती है.

Previous Post

पंजाब: 45 यात्रियों को ले जा रही बस नाले में गिरी, आठ की मौत

Next Post

इन राज्यों में होगी बारिश, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट, जानें क्या है आज की अपडेट?

Next Post
इन राज्यों में होगी बारिश, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट, जानें क्या है आज की अपडेट?

इन राज्यों में होगी बारिश, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट, जानें क्या है आज की अपडेट?

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.