§֍:केंद्र सरकार ने घोषित किया 7 दिन का राष्ट्रीय शोक §ֆ:
#WATCH | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, PM Modi says, " As an MP, his loyalty is an inspiration to everyone. On important occasions, he used to come to Parliament in a wheelchair and do his duty as an MP…he always kept his ties with leaders of different parties… pic.twitter.com/Ud5w8JHcav
— ANI (@ANI) December 27, 2024
मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।
§֍:राहुल गांधी ने कहा- मैंने अपना गुरु खो दिया… §ֆ:राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।
#WATCH | Delhi | LoP Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi pays last respects to former PM Dr Manmohan Singh
— ANI (@ANI) December 27, 2024
(Video source: Congress) pic.twitter.com/OaBmvy0TRE
§֍:कांग्रेस ने रद्दी की CWC की मीटिंग §ֆ:इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।§पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
#WATCH | National flag draped over the bier carrying the mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh at his residence in Delhi
— ANI (@ANI) December 27, 2024
(Video source: Congress) pic.twitter.com/6PbxZA5qJ2

