֍:गुरुग्राम में हो रहा मीटिंग का आयोजन §ֆ:दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आयोजित होने वाली इस मीटिंग की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. पोल्ट्री सेक्टर में दिनों दिन होने वाली तेज ग्रोथ को देखते हुए यह मीटिंग और भी अहम हो जाती है. इस बीच पोल्ट्री फीड और मक्का के बढ़ते दाम का मामला भी गंभीर है जिस पर फेडरेशन लगातार आगाह करता रहा है. इसमें इथेनॉल का मुद्दा भी है जिसके लिए अनाज और मक्के के डायवर्जन के चलते पोल्ट्री फीड की महंगाई देखी जा रही है. इस तरह के सभी विषयों पर इस मीटिंग में चर्चा होने की संभावना है.§֍:जानें क्या है पूरा कार्यक्रम §ֆ:यह खास प्रोग्राम 27 दिसंबर को 10.30 बजे शुरू होगा और रात 10:30 बजे तक चलेगा. इस दौरान पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे. सभी आमंत्रित किए गए मेहमानों को बोलने के लिए वक्त निर्धारित किया गया है. वहीं दूसरे दिन 28 दिसंबर को यह प्रोग्राम सुबह 9 बजे सुबह शुरू होगा और शाम 7 बजे तक चलेगा. प्रोग्राम के अंत में म्यूजिकल प्रोग्राम और डिनर की व्यवस्था की गई है. इस पूरे प्रोग्राम को लगभग 90 कंपनियां स्पॉन्सर कर रही हैं.§पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया की 35वीं एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग 27-28 दिसंबर को गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होगी. दो दिन तक चलने वाले इस खास प्रोग्राम में पोल्ट्री सेक्टर के कई विशेषज्ञ, उद्ममी, व्यापारी शामिल होंगे. इस प्रोग्राम में पोल्ट्री एक्सपर्ट और व्यापारी आमने-सामने होंगे और वे पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े हर मुद्दे पर संवाद करेंगे. अंडे और चिकन से लेकर मांस आदि के क्षेत्र में कैसे विकास हो, ऐसे तमाम मुद्दों पर इस मीटिंग में चर्चा होगी. पोल्ट्री से जुड़े मुद्दों और पोल्ट्री सेक्टर के विकास को लेकर इस मीटिंग में विस्तार से चर्चा की जाएगी.

