֍:’पुष्पा 2′ की स्क्रीनिंग के बाद बड़ा फैसला §ֆ:बता दें, 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. इसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका 9 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अभी भी वेंटिलेटर पर है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने केस के संबंध में अल्लू अर्जुन को भी अरेस्ट किया था, जो स्पेशल स्क्रीनिंग देखने संध्या थिएटर पहुंचे थे. §֍:सरकार की सख्ती को लेकर मीटिंग करेंगे इंडस्ट्री के लोग §ֆ:तेलंगाना स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (FDC) के चेयरमैन और तेलुगू इंडस्ट्री के लीडिंग प्रोड्यूसर दिल राजू ने बुधवार को बताया कि इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियतों का एक डेलिगेशन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से सरकार और इंडस्ट्री के बीच ‘हेल्दी रिलेशंस’ बनाए रखने के लिए मुलाकात करेगा.
§अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग पर हुए हादसे के बाद से ही तेलंगाना सरकार, फिल्मों पर सख्त होती नजर आ रही है. इसे देखते हुए अब तेलुगू सिनेमा के रिप्रेजेंटेटिव, सरकार से एक मीटिंग करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार को ये मीटिंग होने की संभावना है, जिसमें अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री और सरकार के बीच चल रही तनातनी को दूर करने की कोशिश की जाएगी.

