֍:कर्नाटक सरकार का बड़ा ऐलान §ֆ:शिवकुमार ने 26 दिसंबर को बेलगावी सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कहा कि वे (भाजपा) आजादी का इतिहास नहीं जानते. वे महात्मा गांधी या डॉ. बीआर अंबेडकर के महत्व को नहीं जानते. शिवकुमार ने देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को देते हुए कहा, ‘जब भी कांग्रेस सत्ता में रही है, समाज के सभी वर्गों को लाभ हुआ है.’
§֍:’कांग्रेस का इतिहास…’§ֆ:उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘कांग्रेस का इतिहास देश का इतिहास है. जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है, समाज के सभी वर्गों को लाभ हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने इस देश को एकजुट रखा है जो प्रस्ताव पारित होने जा रहा है. उस पर हमारे सभी राष्ट्रीय नेताओं द्वारा चर्चा की जाएगी.’
§कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली की घोषणा की है. ये रैली 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भारत की आजादी के इतिहास और महात्मा गांधी और डॉ. बीआर अंबेडकर जैसी प्रतिष्ठित शख्सियतों के महत्व की समझ नहीं है.

