֍:पाक- तालिबान में होगा युद्ध §ֆ:माना जा रहा है कि अफगानिस्तानी तालिबान ने अब आर-पार का मन बना लिया है. मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की सेना ने एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद ही अब अफगानिस्तान तालिबान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का जवाब देने का ऐलान कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार, लगभग 15 हजार तालिबानी लड़ाके काबुल, कंधार और हेरात से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं. तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान को उसकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.
§֍:पाकिस्तान-तालिबान में क्यों बढ़ा तनाव?§ֆ:यह विवाद उस समय गहराया, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया.इसके जवाब में, पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक करके यह संदेश देने की कोशिश की कि वह अपने सैनिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगा.§मिडिल ईस्ट इस समय जंग की आग में झुलस रहा है. लेकिन अब इस जंग की आंच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक भी पहुंच गई है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच धधक रही आग ने अब विकराल रूप ले लिया है. कहा जा रहा है कि तालिबान के 15 हजार लड़ाके पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे हैं.

