֍:कम दामों में काजू बेचने को तैयार §ֆ:‘बिजनेसलाइन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जे राजमोहन पिल्लई ने कहा कि अभी बाजार में थोड़ी मंद है, लेकिन नए साल और जनवरी में दक्षिण भारत में त्योहारों के दौरान काजू की मांग में उछाल आएगा. ऐसा होने से कीमतें एक बार फिर स्थिर होने में मदद मिलेगी. वियतनाम WW320 कर्नेल काजू अभी लगभग 1600 से 1620 डॉलर प्रति टन बिक रहा है. वहीं, भारत से निर्यात होने वाले काजू की कीमतें भी काफी कम हुई हैं. कुछ विक्रेता 1700 डॉलर से कम पर भी काजू बेचने के लिए तैयार हैं. §ֆ:§भारत में ड्राई फ्रूट्स सबसे ज्यादा बाहीर देशों को निर्यात किए जाते थे और काजू में भारत शीर्ष स्थान पर था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उत्पादन में गिरावट होने पर निर्यात काफी घटा है. बाजार में पहले के कुछ महीनों के मुकाबले काजू की कीमतें लगभग 8 प्रतिशत तक कम हो गई है.

