֍:मौसम विभाग ने दी चेतावनी§ֆ:आईएमड ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. 24 दिसंबर को इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में पहुंचने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, 24-26 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली गिरने की संभावना है. 24 और 25 दिसंबर को रायलसीमा में बारिश हो सकती है. §֍:कोहरे का अलर्ट§ֆ:24-27 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 24-26 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 25 दिसंबर तक राजस्थान और 28-30 दिसंबर के दौरान घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. वहीं, 24-26 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में पाला पड़ने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 24 और 25 दिसंबर को और पूर्वोत्तर भारत में 24 दिसंबर को पाले की संभावना है.§भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गई है. ऐसे में मार्गों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान मिभाग की ओर से बताया गया है कि 26 दिसंबर 2024 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने वाला एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. 27-29 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है, 26-28 दिसंबर के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश की संभावना है.

