֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर शहरों में बीते दिन हल्की बारिश देखने मिली. लेकिन इस बारिश से वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई. मौसम विभाग के अनुसार आज फिर बारिश हो सकते है, जिसके बाद वायु प्रदूषण में कमी देखने मिलेगी. वहीं, बात करें तापमान की तो यहां अधिकतम तामपान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं आज यह 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. §֍:इन राज्यों में चेतावनी§ֆ:मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्लीन, हरियाण-चंडीगढ़ के अलावा राजस्था-न, बिहार, बंगाल के कुछ हिस्सेक में और नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसी के साथ 24-26 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 24 और 25 दिसंबर को तटीय ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.§देशभर में ठंड का आलम जारी है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में सोमवार को बारिश देखी गई. इसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर और पाला पड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ राज्योंर में कोहरा छाए रहने की संभावना है तो वहीं, ओडिशा और दक्षिण के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने जम्मूी-कश्मी र और लद्दाख, पंजाब, दिल्लीस-हरियाणा-चंडीगढ़ में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

