֍:दिल्ली में कोहरे का कहर§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट आज और कल यानि 21-22 दिसंबर के लिए जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के साथ एनसीआर शहरों में घना कोहरा देखने मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच सकती है.§֍:दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट आज और कल यानि 21-22 दिसंबर के लिए जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के साथ एनसीआर शहरों में घना कोहरा देखने मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच सकती है.§ֆ:मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की जानकारी दी है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, कई राज्यों में तो न्यूनतम तापमान नॉर्मल से भी नीचे -1 डिग्री सेल्सियस से -3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और गुजरात का कच्छ जिला है.§देश की राजधानी दिल्ली में कई दिनों से कोहरे और ठंड ने कहर बना रखै है. घना कोहरा होने के कारण लोगों का सफर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को संभलकर यात्रा करने को कहा है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में ठंड और शीतलहर से तापमान शून्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग लगातार देश भर में मौसम का अपडेट जारी कर लोगों को सतर्क कर रही है. राज्यों में शीतलहर तो कई राज्यों कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

