ֆ:§֍:दिल्ली-NCR में कोहरे का अलर्ट§ֆ:दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में सर्दी का आलम तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की सुबह राजधानी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में घनी धुंध छाई रह सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत घनी धुंध होने की संभावना है. इसके अलावा गुरुवार यानी आज दिल्ली का AQI 448 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.§֍:पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाएं शुरु§ֆ:मौसमी हवाओं ने पहाड़ी राज्यों में भी रुख शुरु कर दिया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ लेह-लद्दाख में शीतलहर तेज हो गई है. मौसम ठंडा है. 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि को जम्मू-कश्मीर की घाटी में हल्की बर्फबारी होने की संभावना भी है. वहीं, हिमाचल के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के लिए राज्य के चार जिलों के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यह स्थिति उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बनी हुई है.§֍:पाला पड़ने से फसलों को हो रहा नुकसान§ֆ:सर्दियों के बढ़ने से कोहरा और शीतलहर का प्रकोप हो गया है. इससे किसानों की फसल पर असर पड़ रहा है. ठंड की वजह से कई फसलों में पाले से दिक्कतें आ रही हैं. जिसके चलते कृषि विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है, जिससे किसान अपनी फसलों को पाले से बचा कर नुकसान होने से बचाएं. §देशभर में सर्दियों का असर देखने मिल रहा है. इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिर रहा है. साथ ही कड़ाके की ठंड से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. तेज चल रही हवाओं की वजह से दिल्ली सहित इन राज्यों के कई जिलों में कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने की आशंका है.

