֍:कम नहीं हो रहा तापमान§ֆ:दिसंबर के महीने में भी तापमान रात में 10 डिग्री के आसपास बरकरार है. राजस्थान में सरसों की सबसे अधिक पैदावार होती है. इस साल तापमान में गर्माहट ज्यादा है. मौसम सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है. सरसों की फसल की खेती सितंबर महीने से शुरू हो जाती है और अक्टूबर महीने के अंत तक किसान सरसों की बुवाई करते हैं. वहीं, दिसंबर महीने का तापमान ज्यादा होने के कारण किसान मुख्य फसलों को छोड़कर अन्य फसलों पर डाइवर्ट हो रहे हैं. राजस्थान से प्रतिदिन हजारों सैकड़ों ट्रक सब्जियों के दिल्ली व आसपास के राज्यों में जाते हैं. सब्जियों के किसान को बेहतर दाम मिल रहे हैं. §֍:ये तकनीक है बेहतर विकल्प§ֆ:किसानों के लिए ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प बन रहा है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें भी योजना शुरु करने की तैयारी में हैं. क्योंकि इससे किसानों को मौसमी बदलाव के कारण फसलों में प्रभाव नहीं देखने मिलता. ऐसे में किसान इस तकनीक को अपना रहे हैं और इसकी मदद से खेती कर रहे हैं.§देशभर में इस साल सर्दियांदेरी से शुरु हुई हैं. ऐसे में वर्तमान में मौसम सरसों की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. वहीं, सब्जियों की खेती भी किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. गेहूं की फसल के लिए ये मौसम खतरनाक बताया जा रहा है.

