֍:दिल्ली के तापमान में गिरावट§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में तेज सर्द हवाएं चलना शुरू हो घई हैं. इसको लेकर आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 6 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है.§֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी §ֆ:कश्मीर की घाटियों में बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग ने यहां के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही था. श्रीनगर समेत यहां ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है. वहीं, हिमाचल के कुछ इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है.§֍:पंजाब-हरियाणा में कोहरे का अलर्ट§ֆ:पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों के लिए IMD ने कोहरा छाए रहने की बात कही है. ऐसे में गाडियों को धीमी गति में चलने की अपील की गई है. वहीं, बताया गया कि आने वाले दिनों में राज्यों में तापमान में गिरवाट हो सकती है. सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.§दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद अब ठंड बढ़नी शुरु हो गई है. अब ठंडी हवाओं ने राजधानी का रुख कर लिया है. दिल्ली- NCR सहित यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में सर्दी का असर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने इन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने का पूर्वानुमान लगाया है. इसी के साथ यहां कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना बताई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है. उधर फेंगल तूफान के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है.

