֍:इन इलाकों में एक्यूआई गिरा§ֆ:दिल्ली के आनंद बिहार में 178, अलीपुर में 150, आया नगर में 110, चांदनी चौक में 202, द्वारका सेक्टर-8 में 186, आईटीओ में 128, पूसा में 111, दिलशाद गार्डन में 210, जेएलएन स्टेडियम में 198, बवाना में 164, जहांगीरपुरी में 198 दर्ज किया गया है. ऐसे में ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 200 के नीचे बना हुआ है, जो कि खुशखबरी का संकेत है.§֍:NCR में हवा साफ§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में भी वायु गुणवत्ता ठाक हो रही है. साफ वायु के चलते यहां स्मॉग की समस्या खत्म हो गई है. एक्यूआई की बात करें तो ग्रेटर नोएडा में 138, गाजियाबाद में 102, नोएडा में 114, गुरुग्राम में 141 और फरीदाबाद में 164 मापा गया है. §दिल्ली में कापी समय से वायु प्रदूषण से लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा रहा था. लेकिन दिसंबर की शुरुआत होते ही पॉल्यूशन छू मंतर होने लगा है. एक्यूआई की बात करें तो ये 200 से भी नीचे पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी बेहतर हो गई है. वहीं, नवंबर में एक्यूआ तेजी से बढ़ गया था, जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. CPCB के आंकड़ों के अनुसार आज सबह का एक्यूआई 161 मापा गया है.

