֍:जानें कौनसी हैं गेहूं की पछेती उन्नत किस्में§ֆ:देस के राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. इसके चलते पूसा की ओर से सलाह दी गई है कि बुवाई जल्द से जल्द करें. साथ ही खेत में 125 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसा से बीज दर रखें. उन्नत किस्मों की बात करें तो एच. डी. 3059, एच. डी. 3237, एच. डी. 3271, एच. डी. 3369, एच. डी. 3117, डब्ल्यू. आर. 544, पी.बी.डब्ल्यू. 373 किस्मों का चयन करें. §֍:सरसों में करें खरपतवार नियंत्रण§ֆ:हर सीजन में किसानों की सरसों को लेकर समस्या आती है कि उनके खेत में खरपतवार का असर दिख रहा है. पूसा की ओर से जानकारी के अनुसार इस समय देरी से बोई गई फसल में ही विरलीकरण और खपतवार नियंत्रण करना आवश्यक है. तापमान में कमी को देखते हुए किसान सरसों की फसल में सफ़ेद रतुआ रोग की नियमित रूप से निगरानी करें.§भारत के राज्यों में रबी की फसलों की बुवाई चल रही है. सर्दी के कारण किसान काफी परेशानी में हैं कि कब बुवाई शुरु की जाए. ऐसे में किसानों के लिए पूसा संस्थान ने एडवायजरी जारी की है. इसमें गेहूं के अलावा रबी की प्रमुख तिलहन फसल सरसों के बारे में भी बताया गया है. एडवायजरी के अनुसार 21-25 के गेहूं की फसल में सिंचाई शुरु कर दें, क्योंकि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. सिंचाई के 3 से 4 दिनों के बाद उर्वरक की दूसरी मात्रा डालें.

