֍:दिल्ली में शुरु हुईं सर्द हवाएं§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत NCR शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है. यहां 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान हो गया है. आज ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने की संभावना है. दिल्ली में आसमान बिल्कुल साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. इससे राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.§֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी§ֆ:जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट हो रही है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से मैदानी इलाकों का तापमान गिर रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. साथ ही उत्तराखंड के कई जिलों में पाला देखने को मिल रहा है.§֍:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट§ֆ:आईएमडी के मुताबिक केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है. वहीं, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्से और दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश बारिश के आसार हैं. §भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बर्फबारी देखी जा रही है. इससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं ने दस्तक देनी शुरु कर दी है. ऐसे में कई राज्यों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. वहीं, दक्षिणी राज्यों में फेंगल तूफान का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी है.

